Khalistan समर्थकों की शर्मनाक हरकत: CM मान की बेटी से अमेरिका में की फोन पर गाली-गलौज, स्वाति मालीवाल ने भारतीय दूतावास से की ये अपील

By अभिनय आकाश | Mar 31, 2023

दिल्ली महिला आयोग (डीसीजब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय दूतावास से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मान की बेटी को कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक तत्वों से धमकी भरे फोन आए थे। पटियाला के एक वकील ने दावा किया है कि अमेरिका में रहने वाली मान की बेटी सीरत कौर मान को खालिस समर्थक तत्वों ने कथित तौर पर फोन किया और अपशब्द कहे।

इसे भी पढ़ें: विदेशों में खालिस्तान समर्थकों के विरुद्ध सिखों का प्रदर्शन बहुत अच्छा कदम है

पंजाब पुलिस ने सिंह को गिरफ्तार करने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया है, जो 12 दिनों से अधिक समय से फरार है। एडवोकेट हरमीत बराड़ ने एक फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि खालिस्तान समर्थक तत्व और ऐसे अन्य समूह अमेरिका में मुख्यमंत्री के बच्चों को घेरने और परेशान करने की योजना बना रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Bihar Flood: 8.27 लाख परिवारों को DBT से मिले 579.23 करोड़ रुपये, CM ने जारी की राहत राशि

BJP अपने दरवाजे बंद करती है, तो...सपा संग गठबंधन की अटकलों पर संजय निषाद ने खुद सारी स्थिति साफ कर दी

जब कैटरीना कैफ की पार्टी में टकराए दो खान! 2008 का वो ऐतिहासिक झगड़ा जिसने बॉलीवुड को दो हिस्सों में बांट दिया था

एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने और टॉप 50 रैंकिंग पर Syndrela Das की नजर