अमरावती के लिए 'मिशन सिंगापुर' पर CM Naidu, वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने का बड़ा प्लान!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2026

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू अमरावती और अन्य प्रमुख परियोजनाओं से जुड़े सहयोग की समीक्षा एवं निवेश आकर्षित करने के मकसद से 15 से 16 जून तक सिंगापुर का दौरा करेंगे। राज्य सरकार की तरफ से शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, नायडू 14 जून को बेंगलुरु से सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त शिल्पक अंबुले से मुलाकात करेंगे और स्टार्टअप उद्यम पूंजी निवेशकों के साथ गोलमेज बैठक में शामिल होंगे। वह संयुक्त राष्ट्र-हैबिटैट की कार्यकारी निदेशक एनाक्लॉडिया रोसबाख के साथ भी बैठक करेंगे।

इसके अलावा, नायडू वर्ल्ड सिटीज समिट के लीडरशिप प्लेनरी सत्र को भी संबोधित करेंगे और विभिन्न निवेश-संबंधी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। विज्ञप्ति के अनुसार, यह यात्रा आंध्र प्रदेश एवं सिंगापुर के बीच सहयोग को मजबूत करने, वैश्विक निवेश आकर्षित करने और अमरावती सहित राज्य की प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से की जा रही है।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप