द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे CM नीतीश कुमार, पटना में ही रहेंगे

By अंकित सिंह | Jul 25, 2022

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले रही हैं। उनका शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:15 पर संसद भवन के सेंट्रल हॉल में होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विभिन्न राज्यों के राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री गण, सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी शामिल होंगे। इन सबके बीच इस समारोह से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दूरी बना रखी है। खबर के मुताबिक नीतीश कुमार राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली नहीं पहुंच रहे। इससे पहले रामनाथ कोविंद के विदाई समारोह में भी नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए थे। जबकि नीतीश कुमार को निमंत्रण दिया गया था। खबर के मुताबिक आज शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नीतीश कुमार पटना में ही मौजूद रहेंगे। 


मुर्मू ने राजघाट में पुष्पांजलि अर्पित की

इससे पहले नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजघाट स्थित महात्मा गांधी के स्मारक पर सोमवार सुबह पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में सोमवार को शपथ ग्रहण कराएंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि समारोह सोमवार को सुबह करीब सवा 10 बजे होगा। मंत्रालय ने बताया कि इसके बाद मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी और फिर राष्ट्रपति का संबोधन होगा। मुर्मू (64) ने बृहस्पतिवार को विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर इतिहास रच दिया।


भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की रक्षा करें: कोविंद

इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने युवाओं से अपनी जड़ों से जुड़े रहने और देशवासियों से भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण का आह्वान करते हुए रविवार को कहा कि प्रकृति मां गहरी पीड़ा से गुजर रही है और जलवायु संकट इस ग्रह के भविष्य को खतरे में डाल सकता है। राष्ट्र के नाम अपने विदाई संबोधन में उन्होंने कहा कि देश 21वीं सदी को ‘‘भारत की सदी’’ बनाने के लिए तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाते हुए हमारे देशवासी सक्षम बन सकते हैं और आर्थिक सुधारों का लाभ लेकर अपने जीवन निर्माण के लिए सर्वोत्तम मार्ग अपना सकते हैं।’’ नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी। राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति के रूप में टेलीविजन पर अपने अंतिम संबोधन में, कोविंद ने कहा, ‘‘मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमारा देश 21वीं सदी को भारत की सदी बनाने के लिए तैयार हो रहा है।’’

प्रमुख खबरें

Sikh अलगाववादी नेता की हत्या की कथित साजिश में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार : America

World Cup में Surya तीसरे नंबर पर उतरें , भारत और वेस्टइंडीज का फाइनल चाहते हैं Lara

परिवारों की शुद्ध बचत तीन साल में नौ लाख करोड़ रुपये घटीः सरकारी आंकड़ा

देश के आठ प्रमुख शहरों में 2023 में खाली पड़े shopping mall की संख्या बढ़कर 64 हुई: Report