CM Nitish की 'Samriddhi Yatra' शुरू, West Champaran को Industrial Hub बनाने का किया ऐलान

By अंकित सिंह | Jan 16, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पश्चिम चंपारण के बेतिया से 'समृद्धि यात्रा' का शुभारंभ किया। यह उनकी राज्यव्यापी 17वीं यात्रा है और मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता संभालने के बाद से यह उनकी 15वीं यात्रा है। कड़ाके की ठंड के बीच यात्रा का शुभारंभ करते हुए, कुमार ने हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनावों में जनता दल (यूनाइटेड) के नेतृत्व वाले गठबंधन (जिसमें भारतीय जनता पार्टी और छोटे सहयोगी दल शामिल हैं) की शानदार जीत के बाद प्रशासनिक कार्यों को मजबूत करने के लिए नए सिरे से प्रयास करने का संकेत दिया।

मुख्यमंत्री ने कुमारबाग में कार्यरत विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण कर वहां निर्मित होने वाले उत्पादों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्मित उत्पादों की सराहना करते हुये कहा कि यहां औद्योगिक इकाई अच्छी बनी है और सभी लोग अच्छा काम कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि सभी लोग आगे बढ़ें, अपना व्यवसाय बढ़ाएं। सरकार उन्हें हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि उद्यमी और निवेशकों के लिए राज्य सरकार विभिन्न प्रोत्साहन योजनाएं चला रही है ताकि निवेशकों को अनुकूल औद्योगिक वातावरण मिल सके और बेहतर ढंग से उद्योग स्थापित हो सके। कुमारबाग में विभिन्न औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जा रही है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। इससे इस क्षेत्र का सामाजिक और आर्थिक विकास तेजी से हो रहा है। कुमारबाग एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: Bihar में Congress का होगा सफाया? JDU के संपर्क में सभी 6 MLAs, पार्टी में टूट की अटकलें तेज

मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपकी पहल से हमलोगों का जीवन अच्छा हुआ है और हमारा परिवार आगे बढ़ रहा है। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद डॉ० संजय कुमार जायसवाल, सांसद सुनील कुमार, विधायक समृद्ध वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।  

प्रमुख खबरें

Iran का America को दोटूक जवाब, कहा- बार-बार बदलती शर्तों पर नहीं होगी Peace Talks

India-South Korea की नई जुगलबंदी, Defence, AI और Chip Making पर हुई Mega Deal

Jaypee Associates Case में नया मोड़, Vedanta पर Bid की जानकारी लीक करने का संगीन आरोप

RBI का बड़ा फैसला: Forex Market में रुपये से जुड़े कड़े नियम बदले, ट्रेडर्स को मिली बड़ी राहत