CM नीतीश ने 900 करोड़ रुपये की परियोजनाएं देश को समर्पित करने पर PM मोदी को दिया धन्यवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2020

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेट्रोलियम क्षेत्र की करीब 900 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाएं देश को समर्पित करने के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बिहार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तीन प्रमुख परियोजनाओं... पारादीप-मुजफ्फरपुर एलपीजी पाइपलाइन के दुर्गापुर-बाँका सेक्शन का उद्घाटन तथा बांका स्थित एलपीजी बॉटलिंग प्लांट एवं चम्पारण के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का लोकार्पण किया। नीतीश ने कहा, ‘‘17 फरवरी 2019 को बरौनी के कार्यक्रम में कई योजनाओं की शुरुआत की गयी थी। पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर गैस पाइपलाइन का शिलान्यास भी किया गया था, जिसका अब दुर्गापुर-बांका सेक्शन तैयार हो गया है और आज उसका उद्घाटन हुआ। बहुत खुशी की बात है कि 17 महीने में यह काम पूरा कर लिया गया है। इस पर 634 करोड़ रुपये की लागत आयी है। इसी तरह से सभी जगहों पर तेजी से काम पूरा किया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन किया जा रहा है, इससे प्रतिदिन 40 हजार गैस सिलेंडर की आपूर्ति होगी। इसमें करीब 500 लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। चंपारण के हरसिद्धी में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का लोकार्पण भी किया जा रहा है।’’ 

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट