Delhi Election Result के बीच CM ऑफिस को किया गया सील, तगड़ा एक्शन शुरू! केजरीवाल के उड़े होश

By अभिनय आकाश | Feb 08, 2025

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कमल का कमाल दिख रहा है और आप का बुरा हाल हुआ है। वहीं कांग्रेस तो लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट हो गई है। दिल्ली में बीजेपी की बंपर जीत और आप की हार के साथ ही अरविंद केजरीवाल खुद तक अपनी सीट गंवा चुके हैं। लेकिन इन सब के बीच प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा स्थिति और सरकारी रिकॉर्ड के मद्देनजर दिल्ली सचिवालय को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक नोटिस जारी कर कहा कि सुरक्षा चिंताओं और रिकॉर्ड की सुरक्षा को संबोधित करने के लिए, यह अनुरोध किया जाता है कि जीएडी की अनुमति के बिना कोई भी फाइल/दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर आदि दिल्ली सचिवालय परिसर के बाहर नहीं ले जाया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: हारो, नाचो, भूल जाओ! दिल्ली में 4.26% वोट पाकर झूम उठी कांग्रेस? इस नेता ने शेयर किया वीडियो

भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान बुधवार, 5 फरवरी को हुआ, जिसमें लगभग 60.54 प्रतिशत मतदान हुआ। दिल्ली की मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने विधानसभा चुनाव के जनादेश को स्वीकार करते हुए चुनाव परिणामों को एक झटके की तरह बताया, लेकिन भाजपा के खिलाफ पार्टी का संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी में आप को हराकर एक बड़ी जीत हासिल की है और वह 26 वर्षों से अधिक समय के बाद दिल्ली में सरकार बनाने के लिए तैयार है। आतिशी ने पत्रकारों से कहा कि सबसे पहले मैं दिल्ली की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करती हूं, जो मजबूती से डटे रहे। हम जनादेश को स्वीकार करते हैं।

प्रमुख खबरें

Iran War के बीच Donald Trump का China दौरा टला, अब May में Xi Jinping से होगी मुलाकात

Hormuz Strait पर Iran का मास्टरस्ट्रोक! भारत-रूस को दी हरी झंडी, America-Israel का रास्ता रोका

Cuba में इतिहास का सबसे बड़ा Blackout, बिजली-पानी को तरसे करोड़ों लोग, जिंदगी हुई बेहाल

Israel से भारत की दोस्ती पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दलों को Jaishankar ने दिया करारा जवाब