स्थानीय निवासियों को आतंकवादियों की... पहलगाम हमले को लेकर सीएम उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा

By अंकित सिंह | Jun 24, 2025

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को स्थानीय निवासियों का बचाव किया, जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने “पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए घातक हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को शरण देने के आरोप में दो कश्मीरी लोगों को गिरफ्तार किया। पत्रकारों से बात करते हुए, सीएम अब्दुल्ला ने कहा, “पहलगाम हमले में कोई स्थानीय संलिप्तता नहीं है, एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए स्थानीय निवासियों को आतंकवादियों की मदद करने के लिए मजबूर किया गया था”।

इसे भी पढ़ें: शशि थरूर ने कर दिया साफ, बीजेपी में नहीं हो रहा शामिल, पीएम मोदी की तारीफ की बताई वजह

एनआईए के अनुसार, दोनों व्यक्तियों ने हमले से पहले जानबूझकर तीन हथियारबंद आतंकवादियों को हिल पार्क में एक मौसमी झोपड़ी में पनाह दी, उन्हें भोजन, आश्रय और रसद सहायता प्रदान की। आतंकवादियों की पहचान प्रतिबंधित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े पाकिस्तानी नागरिकों के रूप में की गई। एनआईए ने कहा कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान तीनों हमलावरों की पहचान बताई।

प्रमुख खबरें

Ravichandran Ashwin बोले New Zealand सीरीज में Bhuvneshwar Kumar को मिला मेहनत का फल

Delhi Capitals ने Yuvraj Singh को बनाया बैटिंग कोच, Sourav Ganguly के साथ करेंगे काम

Nirmala Sitharaman ने Union Budget से पहले LTCG और STT बदलावों पर बयान देने से किया इनकार

L Murugan ने मंत्री पद और Rajya Sabha से दिया इस्तीफा, पीएम को पत्र लिख बताई मन की बात