CM पटनायक ने बीजद विधायकों को किया संबोधित, नौ ‘कोविड मंत्रों’ का पालन करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2020

भुवनेश्वर। बीजद के मंत्रियों और विधायकों द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के तरीकों का पालन नहीं किए जाने के बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पार्टी विधायकों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने जैसे नौ ‘‘कोविड मंत्रों’’ का पालन करने को कहा है। पटनायक ने कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बीच पहली बार बुधवार को बीजद विधायकों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा,‘‘ यह (महामारी) लोगों की सेवा करने का एक अपूर्व अवसर मुहैया कराती है।’’ मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने के अलावा पटनायक के ‘‘कोविड मंत्र’’ में भीड़ में नहीं जाने,रक्तदान कार्यक्रम में तेजी लाने और बुजुर्गों की देखभाल करना आदि शामिल है। मुख्यमंत्री का विधायकों को यह सुझाव राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रतिदिन बढ़ रहे मामलों को देखते हुए अहम है। 

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा