पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में घर-घर जाकर किया चुनाव प्रचार, बोले- अयोध्या के लिए चलाएंगे ट्रेन !

By अनुराग गुप्ता | Feb 05, 2022

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक दलों ने मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में शनिवार को घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि टनकपुर से हर शहर के लिए ट्रेन चलाई जा रही है। हमने मांग की है कि आने वाले समय में टनकपुर से अयोध्या के लिए भी ट्रेन चलाई जाए, जिससे यहां से सीधे अयोध्या के दर्शन के लिए जाया जा सके। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा को उत्तराखंड में मोदी फैक्टर का फिर फायदा मिलने की उम्मीद, साल 2017 में मिली थी बड़ी जीत 

कांटे की टक्कर की संभावना

उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, साल 2000 में उत्तराखंड की स्थापना के बाद कोई भी पार्टी यहां पर लगातार दूसरी बार चुनाव नहीं जीत पाई है। हालांकि पुष्कर सिंह धामी का दावा है कि इस बार भाजपा इस ट्रेंड को समाप्त करेगी। आपको बता दें कि उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और 14 फरवरी को मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जबकि 10 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित होंगे।

प्रमुख खबरें

West Asia Conflict पर बोलीं Mehbooba Mufti, बोलीं- इजरायल और यूएस को मिलेगी शिकस्त

PBKS vs GT: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस में किसका पलड़ा भारी? जानें हेड टू हेड आंकड़े

16 अप्रैल से शुरू होगी जनगणना, सरकार बोली- जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी, जाति का डाटा दूसरे चरण में लिया जायेगा

Parliament Diary: IBC Amendment Bill लोकसभा में पास, नक्सल मुद्दे पर गर्मागर्म बहस, OBC आरक्षण के दुरुपयोग पर राज्यसभा में हंगामा