5 रुपये की थाली वाली 'अटल कैंटीन' का CM रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ

By एकता | Dec 25, 2025

दिल्ली में अब कोई भूखा नहीं सोएगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली सरकार ने 'अटल कैंटीन' योजना का भव्य आगाज किया है। इस योजना के तहत गरीबों और मजदूरों को मात्र 5 रुपये में पौष्टिक और सम्मानजनक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: INS Arighaat से K-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, 2.5 टन परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम

कैंटीन का समय और मेन्यू

इन कैंटीनों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि कामकाजी मजदूरों को समय पर भोजन मिल सके। दोपहर का भोजन, सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक और रात का भोजन शाम 6:30 बजे से रात 9:30 बजे तक मिलेगा।

थाली में क्या होगा?

थाली में दाल, चावल, चपाती, एक मौसमी सब्जी और अचार परोसा जाएगा।

डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था

योजना में भ्रष्टाचार रोकने और भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए दिल्ली सरकार ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। खाना लेने के लिए अब मैनुअल कूपन के बजाय डिजिटल टोकन सिस्टम होगा।

सभी सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी रियल-टाइम मॉनिटरिंग 'दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड'  के डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: शशि थरूर का बड़ा बयान: अवैध घुसपैठ सरकार की विफलता, सीमा पर हो कड़ी कार्रवाई

सीएम ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल कैंटीन दिल्ली की आत्मा बनेगी। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि शहर के सबसे कम आय वाले परिवारों को भी सम्मान के साथ भरपेट भोजन मिले।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के Convoy में टक्कर पर एक्शन, Purvanchal Expressway हादसे की जांच करेगी SIT

मोदी का नाम लेकर 193 देशों के सामने ट्रंप की बेइज्जती करने वाले ने कैसे ब्राजील में पलट दी बाजी, लैटिन अमेरिका की राजनीति पर क्या पड़ेगा इस जीत का असर?

Democracy बचाने का संघर्ष: Mallikarjun Kharge ने RTI खुलासों के बाद Mega Rally का किया बड़ा आह्वान

Rahul Gandhi के काफिले में वाहनों की टक्कर मामले में UP Police ने SIT गठित की