बलिदान दिवस पर CM Samrat Choudhary का ऐलान: अगले वर्ष डॉ. मुखर्जी को समर्पित होगा भव्य Park

By प्रेस विज्ञप्ति | Jun 23, 2026

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) के अवसर पर अटल सभागार, भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए तथा उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत् शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लोकतंत्र को व्यवस्थित किया। वर्ष 2019 में भारत की जनता ने श्री नरेन्द्र मोदी जी को इतनी ताकत दी कि उन्होंने कश्मीर से धारा 370 को उखाड़ फेंका। उन्होंने कहा कि हमलोगों के लिए देश पहले है फिर व्यक्ति और उसके बाद पार्टी। उन्होंने कहा कि पहले 1984 में जहां भाजपा के केवल 2 सांसद थे वहीं वर्ष 2014 में 282 सांसद निर्वाचित हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल इसी दिन हमलोग डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के नाम पर एक भव्य नया पार्क लोगों को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में लगभग 27-28 पार्टियों का गठबंधन बना था और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भी लगभग 27-28 पार्टियों के गठबंधन की सरकार है। श्री नरेंद्र मोदी जी को सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनको नमन करता हूं। आज पूरा भारत उनके साथ खड़ा है।

इसे भी पढ़ें: Muharram पर शांति भंग करने वालों की खैर नहीं! Bihar के CS-DGP ने दिए कड़े निर्देश

पीएम सूर्य घर योजना

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प सभागार' में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा की। बैठक में युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग के सचिव श्री कौशल किशोर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग की विभिन्न योजनाओं, कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा भावी कार्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 25 लाख युवाओं को कुशल बनाये जाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के बेहतर क्रियान्वयन के के लिये जीविका दीदियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग 5 लाख लोगों को जल्द रोजगार एवं 50 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तेजी से काम करें। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के विस्तार के लिए समुचित कार्य योजना तैयार करें तथा विभिन्न क्षेत्रों में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जाए। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 25 लाख युवाओं को कुशल बनायें।

प्रमुख खबरें

Jharkhand Students Protest: छात्र आंदोलन के चलते रांची में स्कूल बंद, विधानसभा के पास सुरक्षा कड़ी

Jharkhand में JSSC छात्रों का प्रदर्शन तेज, सरकार से बातचीत बेनतीजा होने के बाद आज विधानसभा की ओर मार्च

Sawan Tradition: सावन में बेटियों का घर आना क्यों माना जाता है सौभाग्य? जानिए सोलह श्रृंगार और Gifts का महत्व

Health Tips: क्या आपकी कमर से पैरों तक होती है झनझनाहट? जानें Nerve Compression के लक्षण और इलाज