अनाज मंडी में आग लगने की घटना को केजरीवाल ने बताया दुखद, बचाव अभियान जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2019

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में आग लगने की घटना ‘‘दुखद’’ है और दमकल कर्मी लोगों को बचाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अनाज मंडी क्षेत्र के एक आवासीय इलाके में एक फैक्ट्री में भयानक आग लगी है और अभी तक इस घटना में 35 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया कि बेहद दुखद। बचाव अभियान जारी है और दमकलकर्मी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। आग में झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास