दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में लगी भीषण आग, 43 लोगों की मौत

35-people-dead-in-fire-incident-at-anaj-mandi-delhi
[email protected] । Dec 8 2019 9:58AM

राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आवासीय इलाके में चलाई जा रही फैक्ट्री में आग लगने के समय 50 से अधिक लोग थे।

इसे भी पढ़ें: मुंबई की पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, पांच लोगों ने की दम घुटने की शिकायत

पुलिस ने बताया कि हादसे में 35 लोग मारे गए हैं। दमकल के अधिकारियों ने बताया कि आग के कारण फंसे कई लोगों को बाहर निकालकर आरएमएल अस्पताल एवं हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आग लगने की खबर मिली है। बचाव कार्य जारी है और दमकलकर्मी लोगों को बचाने की सर्वश्रेष्ठ कोशिश कर रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़