NCP प्रवक्ता नवाब मलिक का बड़ा बयान, बोले- शिवसेना का ही मुख्यमंत्री होगा

By अनुराग गुप्ता | Nov 15, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर चल रही बहस में अब नया मोड़ आ गया है। अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता नवाब मलिक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर ही शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के बीच विवाद हुआ था, ऐसे में तो मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा।

नवाब मलिक के इस बयान के बाद से यह समझा जा रहा है कि महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक अब जल्द ही समाप्त होने वाला है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अब जाकर शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा के नेताओं ने एक साथ बैठक की और कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाया।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना का CM, 50-50 फॉर्मूले के तहत NCP-कांग्रेस को डिप्टी सीएम पद, जानें पूरा गणित

सूत्रों से पता चला कि इस बैठक में तय हुआ कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा और 50-50 फॉर्मूला कांग्रेस और राकांपा को मिलेगा। जिसके तहत ढाई-ढाई साल तक उपमुख्यमंत्री का पद कांग्रेस और राकांपा के पास होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिवसेना और राकांपा को 14-14 मंत्री पद मिलेंगे। जबकि कांग्रेस को 12 मंत्री के पद दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त विधानपरिषद अध्यक्ष का पद शिवसेना के पास तो विधानसभा अध्यक्ष का पद कांग्रेस के पास होगा।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा