स्वामी विवेकानंद जयंती पर सीएम शिवराज समेत मंत्री तुलसी सिलावट और कमल पटेल ने किया सूर्य नमस्कार, मुख्यमंत्री ने युवाओं से की ये अपील

By सुयश भट्ट | Jan 12, 2022

भोपाल। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस में सूर्य नमस्कार किया। जिसके बाद सीएम ने प्रदेश के युवाओं के नाम एक वीडियो संदेश भी जारी किया है।

इसे भी पढ़ें:MP में पंचायतो का होगा परिसीमन, जारी हुआ आदेश 

इसी कड़ी में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ सर्किट हाउस परिसर हरदा में सूर्य नमस्कार किया। दोनों मंत्रियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि भी अर्पित की।

वहीं स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर भोपाल में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भी सूर्य नमस्कार किया। कार्यकर्ताओं ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कांग्रेस दफ्तर के सामने सूर्य नमस्कार किया।

इसे भी पढ़ें:MP में लगातार बढ़ रही है कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या, सागर में अब तक हो चुकी है 2 मौत 

आपको बता दें कि हर साल स्कूलों में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सामूहिक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम नहीं किया गया।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी