सीएम शिवराज ने किया खंडवा का दौरा रद्द, ट्वीट कर दी जानकारी

By सुयश भट्ट | Oct 18, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश ले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का खंडवा दौरा रद्द हो गया है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण दौरे को रद्द कर दिया गया है। सीएम खरगोन-खंडवा में सीएम बीजेपी प्रत्याशी के लिए प्रचार और जनसभा करने वाले थे।

आपको बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने खंडवा खरगोन में भारी बारिश के चलते और जन सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए आज की अपनी चुनावी सभाओं को स्थगित कर दिया है। शिवराज सिंह चौहान ने खुद ट्वीट कर सभा को स्थगित करने की जानकारी दी है।

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सोमवार को खंडवा की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे। बीजेपी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के लिए प्रचार करने के लिए जाने वाले थे।

इसे भी पढ़ें:MP के सागर जिले से पैदल चल कर दिल्ली पहुंचा बीजेपी कार्यकर्ता, PM मोदी से की मुलाकात 

वहीं मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे भीकनगांव विधानसभा के ग्राम तितरानिया में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होना था। 1.30 बजे जावर में और 2.45 बजे मांधाता विधानसभा के ग्राम किल्लौद में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने वाले थे। इसके बाद किल्लौद से शाम 4.35 बजे पहुंचना था।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट