CM शिवराज ने नेमावर हत्याकांड को लेकर केंद्र सरकार से की सीबीआई जांच की मांग

By सुयश भट्ट | Dec 29, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में दिवास जिले के नेमावर हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की सिफारिश की है। प्रदेश के नेमावर में हुए 5 आदिवासी लोगों के जघन्य हत्याकांड मामले को एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज ने संज्ञान में लिया है।

इसे भी पढ़ें:महिला को लगे है 4 टीके, फिर भी हुई कोरोना पॉजिटिव

आपको बता दें कि देवास जिले के नेमावर में 13मई 2021 को 5 लोगों की गुमशुदगी का मामला सामने आया था। पुलिस ने गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कर विवेचना भी शुरू कर दी थी। लेकिन 47 दिन के बाद पुलिस के पास पुख्ता सबूत हाथ नहीं लग पा रहा था। फिर 26 मई 2021 को मुखबिर से सूचना मिली की 5 लोगों के हत्याकांड में सुरेंद्र नाम के व्यक्ति का हाथ है। सुरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

दरअसल सुरेंद्र राजपूत रूपाली से प्यार करता था। सुरेंद्र ने रूपाली के ऊपर कई बार दबाव भी बनाया कि वह उससे शादी कर ले, लेकिन घरवाले इसके खिलाफ थे। जिसके बाद सुरेंद्र ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सभी घरवालों की हत्या करने का प्लान बना लिया। सुरेंद्र ने रूपाली, ममता बाई , दीपाली , दिव्य , पवन और पूजा को काम से खेत में बुलाया। तब सुरेंद्र अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग कर चुका था। जैसे ही यह सभी लोग खेत में पहुंचे सुरेंद्र और उसके साथियों ने मिलकर एक-एक कर सभी की हत्या कर दी और उनको 10 फीट गहरे गड्ढों में दफना दिया।

इसे भी पढ़ें:MP में लगातार बढ़ रहे है कोरोना के मरीज, इंदौर में है सबसे ज्यादा मरीज 

जिसके बाद सुरेंद्र ने पूछताछ में कई खुलासे किए और एक-एक कर सभी आरोपियों के नाम पुलिस को बता दिए। सुरेंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर सब को जेल पहुंचा दिया। जब यह मामला तूल पकड़ा हुआ था तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सभी आरोपियों के घर दुकानों और अवैध कब्जों को ध्वस्त करा दिया।

प्रमुख खबरें

Ministry of Corporate Affairs ने NCLT और NCLAT को पूरी तरह Hijack कर लिया है, CJI Surya Kant ने Modi सरकार पर की बेहद कड़ी टिप्पणी

मोदी जी 3 बार PM बने और चौथी बार भी बनेंगे, लखनऊ में बोले शाह- गंगोत्री से गंगा सागर तक भगवा ही भगवा दिखाई देता है

Joshimath में 6 लोगों को ले जा रहा Helicopter Crash, खोज में जुटी SDRF टीम

टखने की चोट से उबरे Neeraj Chopra, कुछ हफ्तों में शुरू करेंगे प्रैक्टिस और रिहैबिलिटेशन