CM शिवराज ने जताई कोरोना को लेकर चिंता , जनता से की यह अपील

By सुयश भट्ट | Jul 29, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना को लकेर एक बार फिर चिंता जताई है। दरअसल प्रदेश में लंबे समय बाद पन्ना में 4 पॉजिटिव केस आए हैं। जिसके बाद शिवराज ने ट्वीट कर कहा है कि कंटेनमेंट जोन बनाकर कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करनी होगी। वहीं सीएम ने आगे कहा कि प्रदेश में अभी भी 18 पॉजिटिव केस हैं।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने ट्वीट में कहा है कि ‘पन्ना जिले में कई दिनों बाद COVID19 के 4 पॉज़िटिव केस आये हैं। मैंने प्रशासन को तुरंत कंटेन्मेंट ज़ोन बनाकर कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कर स्थिति को नियंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। आज राज्य में भी 18 पॉज़िटिव केस आये हैं।’

इसे भी पढ़ें:देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 44.58 करोड़ के पार, जानें किस राज्य में कितने लोगों को लग गई वैक्सीन

उन्होंने आगे कहा लिखा कि ‘सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि गाइडलाइंस का पालन आवश्यक रूप से करें। थोड़ी सी भी असावधानी से स्थिति बिगड़ सकती है। इसलिए मास्क लगाते रहें, आपस में दूरी बनाकर रखें और हाथ धोते रहें। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।’

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष Neha Bora का आरोप: धर्म और राम मंदिर के नाम पर अयोध्या के निवासियों को हुआ भारी नुकसान

नवजात की मौत पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगी स्वास्थ्य कार्ययोजना

CRPF ने DIG बिधान चंद्र पात्रा का निलंबन तत्काल प्रभाव से वापस लिया

Katie Mack की शानदार पारी से Australia A ने India A को 30 रन से हराया, शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त