CM शिवराज ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप, कहा - 1 हजार रुपए का लालच देखकर खरीद रही है वोट

By Suyash Bhatt | Oct 30, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट समेत 3 विधानसभा सीट रैगांव, जोबट और पृथ्वीपुर में वोटिंग जारी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में संभावित हार को देखकर कांग्रेस बौखला गई है। लिहाजा कांग्रेस कार्यकर्ता पोलिंग एजेंट से मारपीट कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:उपचुनाव के बीच CM शिवराज का आरोप, मतदाताओं को धमका रही कांग्रेस 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इसके साथ ही मतदाताओं को पैसा बांटकर मतदान खरीद रहे हैं। और बीजेपी को वोट नहीं देने के लिए लोगों को धमका रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पृथ्वीपुर विधानसभा में वोटरों को एक 1 हजार रुपए देने का लालच देकर कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने कहा जा रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार और कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए अनैतिक साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता को धमका रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें:उपचुनाव में ड्यूटी कर रहे है शिक्षक की हुई हार्ट अटैक से मौत, एसडीएम ने की पुष्टि 

दरअसल बीजेपी के पोलिंग एजेंट से मारपीट की जा रही है।लोगों को मतदान करने से रोका जा रहा है। कांग्रेस अनैतिकता की हद पार कर रही है। 1 हजार रुपए देने का लालच देकर कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने कहा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग में कर्मचारी अधिकारियों की झूठी शिकायत कर रही है।अनैतिक साधनों का इस्तेमाल कर कांग्रेस जीत नहीं सकती। उन्होंने कहा जनता अब जाग चुकी है।कांग्रेस जनता को डराएं धमकाएं नहीं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव होने दें।

प्रमुख खबरें

Jewar Airport में 30 हजार करोड़ के निवेश पर Congress का सवाल, नहीं शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय उड़ान

Avengers Doomsday Final Trailer में दिखा मल्टीवर्स का धमाका, डॉक्टर डूम से भिड़ते नजर आए कैप्टन अमेरिका और एक्स-मेन

Pro Wrestling League का छठा सत्र 3 जनवरी से KD जाधव स्टेडियम में, 30 नवंबर को नीलामी

Delhi Riots मामले में Sharjeel Imam और Umar Khalid की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई