उपचुनाव के बीच CM शिवराज का आरोप, मतदाताओं को धमका रही कांग्रेस

CM Shivraj
अंकित सिंह । Oct 30, 2021 3:45PM
शिवराज ने कहा कि कांग्रेस उपचुनाव में संभावित पराजय से बौखला गई है, चुनाव के पहले उसने अनैतिक साधनों का इस्तेमाल किया। जनता को धमका रहे हैं, पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में मारपीट और जनता को डराया-धमकाया जा रहा है। इन अनैतिक साधनों का इस्तेमाल कर कांग्रेस जीत नहीं सकती।

मध्य प्रदेश में 1 लोकसभा सीट और 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। इन सब के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मतदाताओं को धमका रही है। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस उपचुनाव में संभावित पराजय से बौखला गई है, चुनाव के पहले उसने अनैतिक साधनों का इस्तेमाल किया। जनता को धमका रहे हैं, पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में मारपीट और जनता को डराया-धमकाया जा रहा है। इन अनैतिक साधनों का इस्तेमाल कर कांग्रेस जीत नहीं सकती।

शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के नेता, अधिकारियों व कर्मचारियों को अपमानित कर रहे हैं। कर्मचारियों को देख लेने की धमकी दी जा रही है। अनुचित साधनों और गुंडागर्दी से कांग्रेस जीत नहीं सकती है। उन्होंने कहा कि जनता जाग गई है! जनता वोट देने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन कांग्रेस अनैतिक साधनों का उपयोग कर चुनाव जीतो की रणनीति पर चल रही है, जो आज आज के दौर में सफल नहीं होगी। कांग्रेस कर्मचारियों को डराना, धमकाना बंद करें और शालीनता से चुनाव लड़े; जनता को निर्भय होकर मतदान करने दे!

इसे भी पढ़ें: MP में बीजेपी-कांग्रेस के लिए उपचुनाव है 2023 के लिए लिटमस टेस्ट, लगातार जारी है वोटिंग

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह शुरू हुआ। प्रदेश में खंडवा लोकसभा तथा जोबट, पृथ्वीपुर और रैगांव विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। चार निर्वाचन क्षेत्रों में कम से कम 48 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जहां राज्य में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सीधे मुकाबले की उम्मीद है। इन चार सीटों में से खंडवा लोकसभा सीट सहित दो सीटों पर भाजपा का कब्जा था, जबकि बाकी दो सीटें कांग्रेस के पास थे।

अन्य न्यूज़