CM शिवराज ने दिव्यांग की व्हील चेयर को लगाया धक्का, लगवाई उसे वैक्सीन

By सुयश भट्ट | Sep 17, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुक्रवार से वैक्सीनेशन महाअभियान के तीसरे चरण की शुरुआत हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना तभी हारेगा जब एक-एक व्यक्ति वैक्सीनेट हो जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज ने संदेश दिया है जब वे अपने साथ शारीरिक रुप से कमजोर व्यक्ति को साथ लेकर वैक्सीन सेंटर पहुंचे। उन्होंने उस व्यक्ति को वैक्सीन लगवाई।

दरअसल वैक्सीन सेंटर में टीका लगवाने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। उसी भीड़ में अनिल नाम का एक दिव्यांग अपनी व्हील चेयर में मौजूद था। मुख्यमंत्री ने उसे देखा और वे खुद उसकी व्हील चेयर को धक्का लगाते हुए टीका लगवाने पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें:मुख्यमंत्री चौहान ने सुराज का बताया मतलब, बोले- न खाऊंगा और न खाने दूंगा 

इसके बाद उन्होंने कहा कि दिव्यांगों का भी ध्यान रखना है। उन्हें भी लेकर आना है, वैक्सीन लगवाना है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है पहला डोज 26 सितम्बर तक सबको लग जाए। उन्होंने आम जनता से भी अपील करते हुए कहा कि वे अपने साथ और लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें और उन्हें वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचाएं भी।

प्रमुख खबरें

Chhatron Ki Goonj: इंदौर के मंच पर Rahul Gandhi ने ऐसा क्या किया, जिस पर BJP भड़क गई?

विदेशी निवेशकों ने Stock Market से की भारी निकासी, सितंबर में निकाले 20,974 करोड़ रुपये

Deepika Padukone दूसरी बार बनीं मां, Ranveer Singh के घर आई नन्ही Baby Girl

Supertech की रुकी परियोजनाओं पर NCLAT सख्त, IRP की नियुक्ति एक सप्ताह में करने का आदेश