CM शिवराज ने दिग्विजय सिंह को याद दिलाया पुराना नारा , कहा - जब तक रहेंगे दिग्गी, जलती रहेगी डिब्बी

By सुयश भट्ट | Sep 27, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में भारत बंद पर किसानों के साथ धरने पर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर  शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। शिवराज सिंह ने कहा कि मुझे पता चला है कि कुछ कांग्रेसी नाटक कर रहे हैं, धरने पर बैठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए धरने पर बैठ कर नाटक कर रहे हैं।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ 15 महीने में पूरे प्रदेश को खा गए और अभी पता चला की दिग्गी राजा धरने पर बैठे हैं। दिग्गी जब तुम मुख्यमंत्री थे तो 2 घंटे भी बिजली नहीं आती थी। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए धरने पर बैठकर नाटक कर रहे हैें।

इसे भी पढ़ें:कृषि कानून के विरोध में भारत बंद के दौरान भिड़े किसान संगठन और बीजेपी के कार्यकर्ता 

शिवराज सिंह ने कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि बैतूल में किसानों को किसने गोलियों से भुनवाया था? बिजली भी नहीं रहती थी। लोग नारे लगाते थे, “जब तक रहेंगे दिग्गी, जलती रहेगी डिब्बी”। तुमने प्रदेश को अंधेरा दिया, सिंचाई का पानी नहीं दिया, पीने का पानी नहीं दिया और आज नाटक कर रहे हो।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी