सिक्योरिटी से लेकर कार की स्टीयरिंग तक..सब कुछ महिलाओं ने संभाला, CM शिवराज बोले- हर दिन बेटियों और बहनों का हो

By अभिनय आकाश | Mar 09, 2023

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुरुष स्टाफ के स्थान पर महिला स्टाफ ने काम किया। चूंकि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होली मनाई जा रही है और उस दिन कोई काम नहीं होगा, इसलिए एक दिन पहले महिलाओं ने मुख्यमंत्री चौहान की सुरक्षा, उनके निजी स्टाफ, ड्राइवर, फोटोग्राफर आदि के रूप में एक दिन काम किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन होली के कारण हम उस दिन कोई आयोजन नहीं कर रहे है। इसलिए आज ही मैं सभी बहनों को महिला दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। मेरा मानना ​​है कि हर दिन, हर घंटे और हर पल महिलाओं का है। हमने उनके जीवन में गुणात्मक सुधार के प्रयास किए हैं।

प्रमुख खबरें

सहकारिता की नई उड़ान! Bihar में PACS के जरिए धान बीज उत्पादन का पायलट Project शुरू

Iran खत्म हो चुका है, 10 सेंट भी नहीं मिलेंगे, Donald Trump ने तेहरान के दावों को किया खारिज

इधर भारत ने भेजी मदद, उधर Taliban ने पाकिस्तान में घुसकर किया एयरस्ट्राइक

डोभाल ने बुलाया, भारत आ रहे चीन के विदेश मंत्री