ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भरपूर सहयोग देने का दिया आश्वासन

By दिनेश शुक्ल | May 12, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्लैक फंगस से संक्रमित मरीजों को भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लैक फंगस के संक्रमण की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो बहुत भयानक है। यह चिंता का विषय है इसमें नाक, मुंह, दांत, आंख, मस्तिष्क और बाकी अंग भी संक्रमित हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रदेश में ब्लैक फंगस से संक्रमित 50 रोगियों की की पुष्टि हुई है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में किल कोरोना अभियान का हिस्सा बनेंगी महिला प्रेरक

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इसके इलाज के प्रोटोकॉल के अनुसार उपचार सुनिश्चित किया जाये। इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज क्या हैं। क्या सावधानियां रखी जानी चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में ही ध्यान देने की आवश्यकता है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उपचार महंगा होता है, इंजेक्शन महंगे लगते हैं। इसलिए राज्य शासन ऐसे पेशेंट को भरपूर सहयोग करेगा।  जो आर्थिक दृष्टि से कमजोर हैं, उनके नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: Soman Rana ने जीता Gold, Triple Jump में Praveen Chitravel और Selva Prabhu का जलवा

आंदोलन की संस्कृतिः अधिकार नहीं, उत्तरदायित्व भी आवश्यक

Samsung Solve for Tomorrow: छोटे शहरों के Innovations को बड़ा मंच, 100 टीमों का हुआ चयन

NEET Protest पर Smriti Irani का बड़ा बयान, कहा- GenZ और PM Modi के बीच नहीं है कोई दूरी