'दुनियाभर में बिगड़ रहा है पर्यावरण', CM शिवराज की जनता से अपील, बोले- अपने जन्मदिन पर लगाएं पेड़

By अनुराग गुप्ता | Jun 05, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनता से पर्यावरण को बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें अपने जन्मदिन या सभी अवसर पर पेड़ लगाना चाहिए। आपको बता दें कि शिवराज सिंह चौहान लगभग हर एक मौके पर पेड़ लगाते हैं और सभी लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित भी करते हैं। 

पेड़ लगाने की अपील की

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण वैज्ञानिकों का अनुमान है कि हमने कोई उपाए नहीं किए तो 2050 तक धरती की सतह का तापमान बढ़ जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो ग्लेशियर पिघल जाएंगे और समुद्र का जल स्तर बढ़ेगा तथा गर्मी भयानक पड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यावरण को अगर बचाना है तो मैं समाज और यहां की जनता से अपील करता हूं कि हमें अपने जन्मदिन या सभी अवसर पर पेड़ लगाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने मंच पर नरोत्तम मिश्रा से दिखाया दोस्ताना, CM देने लगे परिचय तो गृह मंत्री को रोककर मिलाया हाथ 

उन्होंने कहा कि मैं जनता से अपील करता हूं कि जितना हो सके पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। मैं दोपहिया वाहन मालिकों से भी एक साइकिल में निवेश करने की अपील करता हूं ताकि वे उस पर कम दूरी तय कर सकें और इससे उन्हें स्वस्थ रहने में भी मदद मिलेगी। 

प्रमुख खबरें

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती

6 October, 2026 Stock Market Updates: Titan के शेयर 3% टूटे, Sensex और Nifty में गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार

India से पहले T20 में हार के बाद बोले Shai Hope, हालात समझने में चूकी टीम

Punjab DA केस: High Court को गुमराह करने पर Chief Secretary KAP Sinha को अवमानना नोटिस, 9 अक्टूबर को पेशी का आदेश