कमलनाथ पर बरसे सीएम शिवराज, कहा- ट्विटर से नहीं चलती राजनीति, भाजपा सरकार जमीन पर काम करती है

By अंकित सिंह | Aug 20, 2021

मध्यप्रदेश में बाढ़ की स्थिति है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दौरा कर रहे हैं। पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। और उसके बाद शिवराज सरकार पर लापरवाही करने का आरोप लगाया था। इन सब के बीच आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर पलटवार किया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ बाढ़ प्रभावित इलाकों के अंदर नहीं गए।  वे हवाई पट्टी, हेलीपैड से सारी स्थितियों का आंकलन करते हैं और सुबह एक ट्वीट करते हैं। इससे आसान राजनीति क्या हो सकती है। केवल ट्विटर से राजनीति नहीं चलती है। उन्होंने कहा कि मैं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गया, लोगों का दुख-दर्द जाना है और उन्हें दूर करने की कोशिश की है। शिवराज ने कहा कि भाजपा सरकार ज़मीन पर रहकर काम करती है। सारे प्रभारी मंत्री अपने-अपने ज़िलों में जुटे थे, हमारा प्रशासन भी पूरी ताकत से लगा हुआ है। कांग्रेस बाढ़ के नाम पर केवल राजनीति करती है। बाढ़ हो या विकास हो, उनके लिए हर मुद्दा राजनीति का होता है। कमलनाथ जी जब खुद मुख्यमंत्री थे, तब मंदसौर में भारी वर्षा के दौरान एक सप्ताह तक न उनके मंत्रिमंडल का कोई सदस्य पहुँचा और न ही प्रभारी मंत्री गए। मैं जब धरने पर बैठा, उसके बाद कमलनाथ जी पहुँचे। तब की राहत की राशि उन्होंने पूरे कार्यकाल में भी नहीं बाँटी।

 

प्रमुख खबरें

Maharashtra SIR: मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख 13 नवंबर तक बढ़ी

Nashik में Simhastha Kumbh की पूर्व संध्या पर निकली महाध्वज ग्राम परिक्रमा

Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये

INDIA Alliance की रामलीला मैदान रैली के लिए Haryana Congress ने बनाई रणनीति