MP उपचुनाव के प्रचार में सीएम शिवराज का दिखा अनोखा अंदाज, मोबाइल फोन से दिया भाषण

By सुयश भट्ट | Oct 26, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनावों का प्रचार कर रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक नया अंदाज सामने आया है। मुख्यमंत्री सड़क पर ही खंडवा में मोबाइल से वर्चुअली लोगों को संबोधित करने लगे। पुनासा की सड़क पर खड़े शिवराज के इस अंदाज का लोगों ने हाथ उठाकर स्वागत।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की खंडवा में सभा थी। लेकिन वे पुनासा की सभा में ही लेट हो गए। इसकी वजह से उन्होंने सड़क पर ही अपना काफिला रुकवा दिया। जिसके बाद मोबाइल पर उन्होंने भाषण देना शुरू कर दिया। पहले वे गाड़ी में मोबाइल से सभा को संबोधित करते रहे। जिसके कुछ देर बाद सड़क पर उतरकर भाषण देना शुरु कर दिया।

वहीं भाषण के दौरान उनके काफिले के कारण पुनासा में ट्रैफिक रोका गया। मुख्यमंत्री भाषण देने के दौरान गाड़ी से बाहर आए। जब उन्होंने देखा की ट्रैफिक रुक गया है तो हाथ में मोबाइल फोन लेकर ट्रैफिक क्लियर करने को कहा। 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया