Chief Minister Breakfast Scheme | तमिलनाडु में नाश्ता योजना का बड़ा विस्तार, 20 लाख से अधिक बच्चे लाभान्वित

By रेनू तिवारी | Aug 26, 2025

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को राज्य के शहरी क्षेत्रों में डीएमके सरकार की प्रमुख पहलों में से एक 'मुख्यमंत्री नाश्ता योजना' के विस्तार का उद्घाटन किया। स्टालिन ने अपने पंजाब समकक्ष भगवंत मान के साथ, जो इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, यहाँ सेंट जोसेफ प्राइमरी स्कूल में बच्चों को भोजन परोसा और इस योजना का शुभारंभ किया। स्टालिन और मान ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव अमुधा ने कहा, ‘‘तैयार किए गए पोंगल, खिचड़ी या उपमा जैसे व्यंजनों और साथ में परोसे जाने वाले दाल व सांभर को वैन के जरिए संबंधित स्कूलों तक पहुंचाया जाएगा।” मुख्यमंत्री ने छह मई 2022 को विधानसभा में घोषणा की थी कि पहली कक्षा से पांचवीं तक के छात्रों के लिए निःशुल्क नाश्ता योजना शुरू की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: सौरभ भारद्वाज पर ED की बड़ी कार्रवाई, AAP नेता मनीष सिसोदिया बोले 'ध्यान भटकाने की साजिश'

उन्होंने इस योजना का पहला चरण 15 सितंबर को मदुरै में शुरू किया था। स्टालिन ने रविवार को कहा था, “जस्टिस पार्टी के दिनों से लेकर द्रविड़ मॉडल सरकार तक, हम बच्चों को भोजन प्रदान करते आए हैं और उन्हें शिक्षा उपलब्ध कराते हैं। यह सिर्फ भोजन नहीं है, बल्कि बच्चों के विकास के लिए एक मजबूत आधार है।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी