अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री स्व-सहायता समूहों को बांटेंगे 200 करोड़ के ऋण

By दिनेश शुक्ल | Mar 06, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार, 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को लगभग 200 करोड़ रुपये के बैंक ऋण वितरित करेंगे। राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस मुख्य समारोह में लगभग 6 हजार से अधिक स्व-सहायता समूह सदस्य महिलाएं भाग लेंगी। प्रदेश के समस्त जिलों में ग्राम पंचायत स्तर पर समूह सदस्य कार्यक्रम में वर्चुअल शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, मुख्यमंत्री ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

इस मिशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत निर्धन परिवारों की महिला सदस्यों को स्व-सहायता समूहों से जोडक़र उनका सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण किया जा रहा है। आमतौर पर देखने में आता है कि ग्रामीण क्षेत्र में लोग बैंकिंग सेवाओं की प्रक्रियाओं में दस्तावेजीकरण व अन्य औपचारिकताओं की कठिनाई के कारण पात्र होने के बावजूद विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। राज्य सरकार द्वारा इस प्रक्रिया को और सरल करने के उद्देश्य से बैंकों के साथ भी व्यापक स्तर पर समन्वय स्थापित कर स्व-सहायता समूहों के लिये पर्याप्त बैंक ऋण आसानी से उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में 20 सितम्बर, 23 नवम्बर 2020 और 8 जनवरी 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा स्व-सहायता समूहों को बैंक ऋण वितरित किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें: इंदौर में युवा सम्मेलन में बोले भाजपा नेता देशहित में सोशल मीडिया का उपयोग करें युवा

समूहों के बैंक ऋण प्रकरण सॉफ्टवेयर के जरिये प्रस्तुत करने के साथ सघन निगरानी एवं पारदर्शी प्रक्रिया बनाई गई है। वर्ष 2019-20 में समूहों का वार्षिक बैंक ऋण वितरण का लक्ष्य  500 करोड़ रुपये था। इसी क्रम में 31 मार्च 2020 तक कुल 302 करोड़ का वितरण 44 हजार से अधिक समूहों को किया गया था। वर्ष 2020-21 में समूहों का वार्षिक बैंक ऋण वितरण का लक्ष्य बढ़ाकर 1400 करोड़ रुपये से अधिक किया गया है। इसमें से अभी तक 1215 करोड़ रुपये का वितरण 90 हजार से अधिक समूहों को किया जा चुका है। स्व-सहायता समूहों को ऑन लाइन प्रकरण प्रस्तुत करने एवं स्वीकृत करने में मध्य प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। अब तक आजीविका मिशन के माध्यम से 36 लाख 53 हजार से अधिक ग्रामीण निर्धन परिवारों को 3 लाख 22 हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों से जोड़कर 2616 करोड़ रुपये बैंक ऋण के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump