CM येदियुरप्पा, पूर्व पीएम देवगौड़ा सहित कई बड़ी हस्तियों ने सुरेश अंगड़ी के निधन पर व्यक्त किया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा सहित कई अन्य नेताओं ने रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया। अंगड़ी का बुधवार को नयी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कोविड-19 संक्रमण से निधन हो गया। उत्तर कर्नाटक के बेलगवी से भाजपा सांसद एवं मंत्री (65) को 11 सितंबर को कोविड​​-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। येदियुरप्पा ने कहा कि अंगड़ी के निधन की खबर पर उन्हें भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के असामयिक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। मुझे भरोसा नहीं हुआ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अंगड़ी एक विनम्र, सौम्य और लोकप्रिय नेता थे। उनकी मृत्यु न केवल पार्टी और राज्य के लिए बल्कि पूरे देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री कोविड-19 से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

वहीं जदएस प्रमुख एच डी देवेगौड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘मैं केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और बेलगावी से सांसद सुरेश अंगडी के निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। अंगड़ी को अपना छोटा भाई कहते हुए देवेगौड़ा ने कहा कि उन्हें खोकर वह बहुत दुखी हैं। देवगौड़ा ने कहा, यह हमारे राष्ट्र के लिए एक असहनीय क्षति है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ के सुधाकर ने ट्वीट किया, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और बेलगावी लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद सुरेश अंगडी के निधन की खबर से दुखी हूं। केंद्रीय मंत्रियों प्रह्लाद जोशी, डी वी सदानंद गौड़ा, उप-मुख्यमंत्रियों लक्ष्मण सावदी, गोविंद कार्जोल, डॉ सी एन अश्वथ नारायण और गृह मंत्री बसावराज बोम्मई, सांसद शोभा करंदलाजे और नलिन कुमार कटील ने भी अंगड़ी के निधन पर शोक जताया।

प्रमुख खबरें

पूर्वांचल की क्षत्रिय सियासत में बीजेपी को धनंजय का साथ लेकिन राजा भैया तटस्थ

कॉर्पोरेट्स की तारीफ में ये बोले अजीम प्रेमजी, जानें कंपनियों की सोच पर क्या विचार किए व्यक्त

KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर दूसरा स्थान पक्का करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स

इंपैक्ट खिलाड़ी के नियम ने खेल का संतुलन बिगाड़ा : Virat Kohli