कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री कोविड-19 से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

Karnataka

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री गोविंद एम कार्जोल ने विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के तुरंत बाद ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 की मेरी जांच रिपोर्ट में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

बेंगलुरु। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री गोविंद एम कार्जोल ने मंगलवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग एवं सामाजिक कल्याण विभाग का प्रभार संभालने वाले कार्जोल ने विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के तुरंत बाद ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 की मेरी जांच रिपोर्ट में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश जारी, कई नदियां ऊफान पर

चिकित्सकों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुआ हूं। हालांकि मुझमें कोई लक्षण नहीं हैं।’’ उन्होंने उन लोगों को सावधानी बरतने, जांच कराने और पृथक-वास में जाने की सलाह दी जो उनके सम्पर्क में आये हैं। उन्होंने साथ ही विश्वास जताया कि वह कोविड-19 से जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़