कानपुर पहुंचें सीएम योगी आदित्यनाथ, कई परियोजनाओं का ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2019

कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के गरीबों और वंचितों को सरकार की जनहित योजनाओं का लाभ मिल रहा है और अब पिछली सरकारों की तरह प्रदेश में दंगे नहीं होते। आदित्यनाथ ने सोमवार को कानपुर के शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में 500 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान कहा कि कानपुर का गौरव शीघ्र ही लौटेगा। उन्होंने कहा कि कानपुर को वायु सेवा से जोड़ा जा चुका है, नमामि गंगे परियोजना के तहत यहां के घाटों का सुंदरीकरण किया जा रहा है और शीघ्र ही यहां के लोग मेट्रो रेल का भी आनंद ले सकेंगे। 

इसे भी पढ़ें: केन्द्रीय मंत्री ने कहा- नौकरी के लिये योग्य युवाओं की कमी, विपक्ष ने घेरा

उन्होंने कहा कि सरकार लगातार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का काम कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत 50 करोड़ लोगों को लाभान्वित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 10 करोड़ शौचालय दिए गए। आदित्यनाथ ने कहा कि आज विकास के माध्यम से सभी के चेहरे पर खुशहाली लाने के काम भाजपा सरकार कर रही है। नि:शुल्क गैस और बिजली का कनेक्शन देने का काम भी हमारी सरकार ने किया। किसान शुरू से ही हमारी प्राथमिकता में रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक