CM योगी आदित्यनाथ का निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर खोलें वायरस शोध संस्थान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कोविड—19, जेई, डेंगू सहित अन्य वायरस के मददेनजर उन्नत एवं उत्कृष्ट शोध संस्थान की आवश्यकता बताते हुए बृहस्पतिवार को निर्देश दिये कि राज्य में बीएसएल-4 स्तर के एडवांस सेंटर फॉर वायरस रिसर्च एंड थेराप्यूटिक्स स्थापित करने के लिए ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत की जाए। योगी ने यह निर्देश अपने सरकारी आवास पर प्रदेश में एडवांस सेन्टर फॉर वायरस रिसर्च एण्ड थेराप्यूटिक्स :चिकित्सा शास्त्र: स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में दिये गये प्रस्तुतिकरण के अवसर पर दिया। उन्होंने इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव प्राविधिक शिक्षा तथा अपर मुख्य सचिव वित्त को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। 

प्रमुख खबरें

Fusion CX IPO: कंपनी ने तय किया 275-289 रुपये का Price Band, 14 अक्टूबर से बोली

Himanta Biswa Sarma ने Ratan Tata को दी श्रद्धांजलि, असम में स्वास्थ्य क्रांति को सराहा

Kerala High Court का निर्देश: अदालतों और आयोगों को समय पर जरूरी बुनियादी ढांचा दे राज्य सरकार

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत