प्रचार पर रोक के दौरान देवीपाटन मंदिर में योगी आदित्यनाथ ने की पूजा अर्चना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2019

बलरामपुर। निर्वाचन आयोग द्वारा किसी भी चुनावी गतिविधि से 72 घंटे के लिये रोके जाने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बलरामपुर जिले के तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री अयोध्या से शाम करीब सवा पांच बजे यहाँ पहुचे। उनका हेलीकाप्टर भवनियापुर के माँ पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल मे बने हैलीपैड पर उतरा।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री का काफिला शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचा जहां योगी ने पूजा-अर्चना की। उसके बाद मंदिर परिसर में ही भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम करने के बाद कल सुबह रवाना हो जायेंगे। मालूम हो कि चुनाव आयोग ने अली-बजरंग बली संबंधी टिप्पणी पर गत सोमवार को योगी के किसी भी चुनावी गतिविधि में हिस्सा लेने पर 72 घंटे के लिये प्रतिबंध लगा दिया था।

प्रमुख खबरें

अधिकारियों पर CBI जांच के आदेश को Supreme Court में चुनौती देगी Punjab सरकार

British Airways के लंदन-शिकागो विमान की तकनीकी खराबी के बाद Heathrow पर आपात लैंडिंग

श्रीगंगानगर गुरुद्वारे में Rajasthan Police की कार्रवाई पर भड़के अकाल तख्त जत्थेदार, निष्पक्ष जांच की मांग

PCB से एनओसी न मिलने पर Pakistan Champions ने WCL सीजन तीन छोड़ा