By रितिका कमठान | Mar 26, 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ा हमला बोला है। योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए एक न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में उनकी आलोचना की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा भारत तोड़ो अभियान का हिस्सा है। वह भारत के बाहर भारत की आलोचना करते है। देश उनके स्वभाव, इरादों को समझ चुका है।