E Pension Portal: रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को CM योगी का तोहफा, अब पेंशन के लिए नहीं भटकना पड़ेगा

By अभिनय आकाश | May 01, 2022

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ लखनऊ में मजदूर दिवस के अवसर पर ई-पेंशन पोर्टल का उद्घाटन किया। लखनऊ में ई-पेंशन पोर्टल' के उद्घाटन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा आज ई-पेंशन पोर्टल का शुभारंभ किया जा रहा है जिससे 11.5 लाख कार्मिक सीधे-सीधे लाभान्वित होंगे। मुझे लगता है कि नकारात्मकता कभी भी व्यक्ति को उन्नति के शिखर पर नहीं पहुंचा सकती, वो हमेशा व्यक्ति को अवनति की ओर ले जाएगी इसलिए अच्छी सोच हमेशा हमें आगे बढ़ाती है और उसी अच्छी सोच से सरकार ने आपके लिए ई-पेंशन पोर्टल भी लागू किया।

इसे भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रक ने बग्घी में मारी टक्कर, होमगार्ड के जवान समेत दो की मौत

सीएम योगी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी की प्रेरणा से प्रदेश ने विगत 05 वर्षों में तकनीक का अधिकाधिक उपयोग किया है। उसी का परिणाम है कि प्रत्येक क्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। ई-पेंशन पोर्टल इसी प्रक्रिया का एक हिस्सा है, ताकि आपके जीवन को और सरल किया जा सके। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय