CM योगी ने दिया निर्देश, अयोध्या में विकास कार्यों की गति की जाए तेज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2020

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में विकास कार्यों की गति तेज करने का निर्देश देते हुए शनिवार को कहा कि भगवान राम की जन्मस्थली के महत्व को ध्यान में रखकर केन्द्र व राज्य सरकार उसे उसके प्राचीन गौरव के अनुरूप प्रतिष्ठित करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। मुख्यमंत्री शनिवार को यहां लोक भवन में अयोध्या धाम के समेकित पर्यटन विकास संबंधी कार्यों के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अयोध्या नगरी का विकास इस प्रकार से किया जाए जिससे वहां पहुंचने वाले लोगों को स्तरीय सुविधाएं प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि अयोध्या में विकास कार्यों की गति तेज की जाए और यातायात की व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सड़कों को चौड़ा किया जाए। 

प्रमुख खबरें

चाबहार का इतना भयंकर बदला, ईरान ने 15 मिनट में 60 फाइटर जेट उड़ाए? हिल गए ट्रंप

Health Tips: Heart Disease और Diabetes का बढ़ रहा रिस्क, ऑफिस में हर घंटे 5-Minute Break है लंबी उम्र का सीक्रेट Formula

FBI के बाद Punjab-Haryana Police का एक्शन, Angola में दबोचे 2 Gangster

जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...सोनम वांगचुक की पत्नी ने चिट्ठी लिख दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की