Pakistan पर फिर बरसे CM Yogi, बोले- आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर भी भूखे-नंगों की तरह गली-मोहल्लों में छपटामारी कर रहा

By अंकित सिंह | Jun 26, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से पाकिस्तान पर करारा वार किया है। हाल के दिनों में योगी आदित्यनाथ पाकिस्तान पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं। इस दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना भी की है। बाद में वाराणसी में विभिन्न ने योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण पत्र वितरण करने के दौरान योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान पर निशाना साधा। 

पाकिस्तान पर निशाना

इससे पहले भी योगी ने पाकिस्तान के वर्तमान हालत पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि पीओके में भी भारत के साथ मिलने की मांग उठने लगी है। कंगाल पाकिस्तान के साथ अब पीओके भी नहीं रहना चाहता। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ आप कोई देश खड़ा नहीं होना चाहता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोग भूखे हैं और एक रोटी के लिए लड़ाई हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: CM Yogi बोले- कंगाल पाकिस्तान के साथ नहीं रहना चाहता POK, रोटी के लिए पड़ोसी देश में हो रही लड़ाई

मोदी सरकार ने खत्म किया 370

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा कि देश के आतंकवादी जल्दी खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने ही जम्मू कश्मीर से 370 खत्म किया। इसके साथ ही अब आतंकवाद का भी खात्मा हो रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 सालों के बाद कश्मीर भारत का हिस्सा बना है। आज कश्मीर भारत के कानून से चल रहा है। स्थिति बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्यवाही हो रही है। 

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट