अखिलेश यादव के बयान पर शायराना अंदाज में CM योगी का जवाब, ममता बनर्जी पर भी बोला जोरदार हमला

By अभिनय आकाश | May 27, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र का आज पांचवां दिन है, कल पेश हुए बजट पर आज चर्चा हुई। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने विपक्ष को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकाल में काफी भ्रष्टाचार हुआ था। हमारे आने के बाद से राज्य में 5 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। हमने सभी परीक्षाओं को पारदर्शी बना दिया है। सपा के कार्यकाल में कई घोटाले सामने आए। लोगों ने इसे देखा और उन्हें वोट दिया। हमारे कानून और व्यवस्था के बारे में बताया गया है लेकिन यह सच नहीं है। 2017 में पुलिस के कई पद खाली थे। हमने पुलिस भर्ती को पारदर्शी बनाया है। 1.54 लाख से अधिक की भर्ती की गई है। हमने 4 पुलिस कमिश्नरेट बनाए। सदन में अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी ने शायराना अंदान में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि नजर नहीं है नजारों की बात करते हैं। जमीं पर सितारों की बात करते हैं, वो हाथ जोड़कर बस्ती को लूटने वाले, भरी सभा में सुधारों की बात करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: स्मार्ट शहरों वाला UP बनाने के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना

यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार युवाओं और उनके भविष्य के प्रति सतर्क है और एक परिवार कार्ड शुरू करने जा रही है। इसके तहत प्रत्येक परिवार के एक युवक को रोजगार मिलेगा। यूपी को पीएम मोदी के विजन के अनुसार एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता जनार्दन ने हम पर भरोसा किया. प्रदेश में 37 सालों बाद कोई सरकार धमाकेदार तरीके से दोबारा आई वापस है, और अपना काम शुरू कर चुकी है। सीएम योगी ने कहा कि सपा की पूर्व सरकार पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारें श्रमिकों को समस्यों मानती थी। हम उनके साथ खड़े हुए। 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर भी श्रमिकों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संकट का साथी कौन, सह कोरोना काल ने बता दिया। हम सरकार के द्वार खड़े रहे।

इसे भी पढ़ें: ईमानदार बताने के साथ ही CM योगी पर तंज कस गए शिवपाल यादव

ममता बनर्जी पर साधा निशाना

यूपी विधानसभा चुनावों के शांति से संपन्न हो जाने को लेकर सीएम योगी ने कहा कि वेस्ट बंगाल से यहां चुनावों में एक दीदी आईं थी। जबकि उनके अपने राज्य में चुनाव के दौरान व्यापक हिंसा की घटनाएं हुईं। 242 में से 142 सीटों पर हिंसक घटनाएं घटी थीं। 25 हजार बूथ प्रभावित हुए थे। भाजपा के 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता शेल्टर होम में जाने को मजबूर हुए थे। 57 लोगों को हत्या हुई। 123 महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार हुआ। यह सब उस वेस्ट बंगाल में हुआ जहां की आबादी यूपी की आबादी की आधी है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा