विधान परिषद हो गई कांग्रेस मुक्त, रामपुर-आजमगढ़ में भी हुई जीत, सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर CM योगी ने कही ये बात

By अभिनय आकाश | Jul 04, 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने लखनऊ में अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर एक पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तंज भी कसा। सीएम योगी ने कहा कि विधानपरिषद चुनाव में बीजेपी ने 33 सीट हासिल की। जबकि विधानपरिषद कांग्रेस मुक्त हो गई। इसके अलावा बीजेपी की तरफ से आजमगढ़ और रामपुर की लोकसभा पर भी फतेह हासिल कर ली।

इसे भी पढ़ें: जेके लक्ष्मी सीमेंट ने बेहतरीन क्वालिटी वाला सीमेंट मध्य-पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाजार में किया पेश

सीएम योगी ने कहा कि हाल में हुए 36 विधानपरिषद सीट पर चुनाव हुए जिसमें हम लोग 33 सीट जीते। विधानपरिषद अब कांग्रेस मुक्त हो गया है। आजमगढ़ और रामपुर सहित 2 उपचुनाव सीटें, जो 2019 में सपा द्वारा जीती गई थीं, इस साल भाजपा ने उस पर भी विजय हासिल किया। यूपी में यह पहली बार था कि एक गठित सरकार पूरे 5 साल रही और बहुमत के साथ फिर से सत्ता में आई। हमने वो किया जो हमने वादा किया था।  

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार