कानून के राज के लिए पुलिस के इकबाल को बनाए रखना है : योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2023

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि प्रदेश में ‘‘कानून के राज के लिए पुलिस के इकबाल को बनाए रखना है।’’ योगी आदित्यनाथ रविवार को ‘मिशन रोजगार’ के तहत इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 9,055 उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमाण्डर पीएसी और अग्निशमन द्वितीय अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण के लिएआयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि “पुलिस का इकबाल बना रहेगा तो हर जवान और अधिकारी का सम्मान बना रहेगा। पुलिस के इकबाल को तोड़ने वाला खुद को टूटा हुआ महसूस करेगा।”

योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों की बदहाली का ज़िक्र करते हुए कहा कि कैराना और कांधला जैसे कस्बों से पलायन होता था और 2017 के पहले जो कैराना वीरान हो गया था, आज वह आबाद हो गया है; जिन्होंने पलायन किया था, वे वापस आ गए हैं। अब लोगों को भय नहीं लगता। उन्होंने कहा कि ‘‘आज प्रदेश से अपराधी पलायन कर रहे हैं। सुरक्षा के कारण यह संभव हो पाया है।’’ योगी ने कहा कि किसी अतिथि और नागरिक के साथ कोई दुर्व्यवहार न हो, लोग ट्रैफिक जाम में न फंसे और किसी प्रकार की अराजकता और गुंडागर्दी के लिए जगह न हो तो हमें मानना चाहिए की हम सही दिशा में हैं। उन्होंने नए चयनित अभ्यर्थियों को सलाह देते हुए कहा कि अब आप लोग प्रशिक्षण के लिए जाएंगे, उस समय आपकी असली परीक्षा शुरू होगी।

प्रमुख खबरें

BCCI ने Smriti Mandhana को बनाया भारतीय महिला टीम का नया Captain, नए उप-कप्तानों के नाम भी सामने आए

BPTP Extortion मामले में AI Voice Clone की होगी जांच, CBI CFSL को High Court का निर्देश

इजराइली सेना के हमलों में Gaza Strip का राफा शहर पूरी तरह तबाह, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आई बर्बादी

Jharkhand DGP नियुक्ति विवाद, UPSC नियमों की अनदेखी पर Supreme Court में सुनवाई