भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन में CM योगी, सोनभद्र डीएम और गाजियाबाद एसएसपी सस्पेंड

By टीम प्रभासाक्षी | Apr 01, 2022

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद भ्रष्ट प्रशासनिक अधिकारियों पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। राज्य में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। सोनभद्र के डीएम टीके शिबू और गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार को निलंबित कर दिया गया।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता की ओर से बताया गया कि वाराणसी के मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल को टिके शिबू के मामले की जांच करने को कहा गया है। फिलहाल सीबू को राजस्व परिषद लखनऊ से अटैच किया गया है। दूसरी ओर गाजियाबाद मामले पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि एसएसपी पवन कुमार को अपराध न रोक पाने और कर्तव्यों का पालन नहीं करने की वजह से निलंबित किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा एक ही दिन में दो प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्यवाही से प्रदेशभर के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्रवाई से प्रदेशभर के अधिकारियों को यह संदेश दिया है कि काम में लापरवाही और भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा