Akhilesh पर CM Yogi का निशाना, बोले- पहले सिर्फ बड़ी-बड़ी घोषणाएं होती थी, आज हम सबके लिए काम कर रहे हैं

By अंकित सिंह | Mar 01, 2023

उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश हुए बजट के बाद इस पर चर्चा हुई थी। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार जनता के प्रति संवेदनशील है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार चुनौतियों को स्वीकार करने वाली है। जनता के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी भी है। साथ ही साथ योगी ने कहा कि बजट में जनता के किए गए वादों को शामिल किया गया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सब के विकास की भावना से काम कर रहे हैं। यूपी के बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। यूपी का बजट विकास को दिखाता है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि यूपी का बजट दोगुना से ज्यादा हुआ है। 

विधानसभा में सीएम ने कहा कि पार्टी द्वारा जो वादे किए गए उसे निभाया। 130 संकल्प में से 110 संकल्पों के लिए धनराशि की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि इसके लिए 64 हजार 700 करोड़ राशि प्रस्तावित की है। पहले कई घोषणाएं होती थी पर पूरी नहीं होती थी। पिछली सरकारों में विकास बाधित होता था। 

प्रमुख खबरें

Siang Project को लेकर अरुणाचल के मंत्री बोले, सुरक्षा और स्थानीय हित दोनों जरूरी

Prabhas के जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज? Fauzi के ग्लिम्प्स को लेकर बढ़ी हलचल

Opposition के हमलों के बीच क्या हटेंगे CEC Gyanesh Kumar? जानिए क्या है प्रक्रिया

विपक्षी MPs को बंदूक की नोक पर रोका गया, संजय राउत ने Election Commission पर साधा निशाना