क्रांति दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2022

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्रांति दिवस पर क्रांति धरा (मेरठ) पर मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों के परिजनों का सम्मान करेंगे। क्रांतिकारियों के सम्मान मेंपहली बार कोई सीएम मेरठ पहुंच रहा है। इससे पहले क्रांति दिवस के आयोजन में किसी भी मुख्यमंत्री के पहुंचने की सूचना नहीं है। 1857 की क्रांति के 165 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में क्रांति धरापर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। सीएम योगी राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय और विक्टोरिया पार्क में क्रांति दिवस परआयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही मंडल के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था कीसमीक्षा बैठक करेंगे। 

861 करोड़ की सात परियोजनाओं का शिलान्यास और 5810 करोड़ की 11 परियोजनाओं का होगालोकार्पण

सीएम योगी का करीब साढ़े चार घंटे का दौरा मेरठ के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इसदौरान सीएम विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इसमें 861 करोड़ कीसात परियोजनाओं का शिलान्यास और 5810 करोड़ की लागत की 11 परियोजनाओं कालोकार्पण करेंगे। इसके अलावा मंडलीय समीक्षा बैठक में मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़,गौतमबुद्धनगर और बागपत जिले के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे।

1857 की क्रांति के 165 वर्ष 

आठ अप्रैल: मंगल पांडे को फांसी

नौ मई: चर्बी युक्त कारतूस का विरोध करने पर 85 सैनिकों का कोर्ट मार्शल

10 मई: 85 सैनिकों ने मेरठ में बगावत की

11 मई: सैनिकों ने दिल्ली पर कब्जा किया

13 मई से 31 मई: देश के कई जिलों में क्रांति

प्रमुख खबरें

नेपाल के पूर्व PM देउबा, जिन्हें Gen-Z के विरोध-प्रदर्शन में मार पड़ी थी, इलाज के लिए महीनों विदेश में रहने के बाद लौटे; उनका ज़ोरदार स्वागत हुआ

PM Modi ने फोन पर जाना Sukhbir Badal का हाल, Nanded में हुआ था कृपाण से हमला

Partition Horrors Remembrance Day I 1947 में लिए गये Congress के गलत फैसले की कीमत आज भी चुका रहा है भारत

Kerala Pareeksha Bhavan: मंत्री N Samsuddeen का औचक निरीक्षण, 15 दिनों में SSLC Certificate देने का आदेश