England vs Mexico मैच से पहले कोच Tuchel की चिंता, बोले- Altitude मेक्सिको के लिए बहुत बड़ा फायदा है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2026

मैक्सिको सिटी की ऊंचाई से लेकर डिएगो माराडोना के कुख्यात ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल की यादों तक इंग्लैंड के लिए रविवार को विश्व कप के सह-मेजबान मैक्सिको के खिलाफ होने वाला मैच किसी भी तरह से आसान नहीं होगा जहां उसे विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अंतिम 16 का यह मैच एज़्टेका स्टेडियम में खेला जाएगा जहां मैक्सिको का रिकॉर्ड शानदार रहा है। यह स्टेडियम 1986 में खेले गए विश्व कप क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ माराडोना के दो यादगार गोल का गवाह रहा है।

ट्यूशेल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ऊंचाई से सामंजस्य बिठाना आसान नहीं होगा। यह मैक्सिको के लिए बहुत बड़ा फायदा हो सकता है। इस तरह की परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने के लिए काफी समय की जरूरत पड़ती है।’’ ऊंचाई वाले स्थान पर खिलाड़ियों को वायुमंडल के दबाव और कम ऑक्सीजन से जूझना पड़ सकता है। खेल वैज्ञानिकों के अनुसार इस तरह की परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने के लिए कम से कम दो सप्ताह की जरूरत पड़ती है। इंग्लैंड ने इससे पहले अपने सभी मैच अमेरिका में खेले हैं जहां भीषण गर्मी पड़ रही है। एज़्टेका स्टेडियम इंग्लैंड के लिए दर्दनाक यादें समेटे हुए है।

40 साल पहले इसी स्टेडियम में अर्जेंटीना ने 1966 के चैंपियन को क्वार्टर फाइनल में हराया था। वह मैच माराडोना के लिए दो यादगार पल का साक्षी रहा था। उन्होंने एक गोल हाथ से किया और दूसरा गोल ऐसा किया जिसे कई लोग टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गोल मानते हैं। उन्होंने मैदान के बीच में गेंद को संभाला और ड्रिबल करते हुए इंग्लैंड के कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा। उन्होंने आखिर में गोलकीपर पीटर शिल्टन को छकाकर गोल दागा था। ट्यूशेल ने कहा था कि चार दशक बाद किस्मत इंग्लैंड का साथ देगी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि इस बार किस्मत हमारा साथ देगी। हम इस बार जीत हासिल करने नहीं सफल रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Monsoon Adventure: ये हैं भारत के 5 सबसे खूबसूरत ट्रेक, जहां मिलता है Thrill और सुकून का डबल डोज

भारत बनेगा नया Sports Hub? अगले 6 महीने में बैडमिंटन समेत 11 बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट

World Cup में Oyarzabal का डबल धमाका, Spain ने Austria को रौंदकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

सिर्फ नारे लगाने से जिला बदर क्यों? Bombay High Court ने सरकार को लताड़ा, आदेश रद्द