कोच को महंगा पड़ा टूथपेस्ट खरीदना, तोड़ा quarantine नियम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2020

बर्लिन।आगसबर्ग के कोच हीको हेरलिच को टूथपेस्ट खरीदने के लिये पृथकवास के नियमों का उल्लंघन करने के कारण शनिवार को बुंदेसलीगा के फिर से शुरू होने पर अपनी टीम की अगुवाई करने का मौका नहीं मिलेगा। हेरलिच को शनिवार को वोल्फ्सबर्ग के खिलाफ होने वाले मैच से जर्मनी की इस शीर्ष लीग में कोच के रूप में पदार्पण करना था। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन से वह पहले ही दो महीने से इंतजार कर रहे थे।

इस 48 वर्षीय कोच ने कहा, ‘‘मैंने होटल से बाहर निकलकर गलती की। मैं टूथपेस्ट और क्रीम खरीदने के लिये सुपरमार्केट चला गया था। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी परिस्थितियों में मैं अपनी टीम और जनता के सामने आदर्श व्यक्ति के तौर पर खरा नहीं उतरा। ’’ हेरलिच ने कहा, ‘‘मेरी इस गलती के कारण मैं शुक्रवार को अभ्यास और शनिवार को वोल्फ्सबर्ग के खिलाफ होने वाले मैच में टीम की अगुवाई नहीं कर पाऊंगा। ’’ जर्मनी के इस पूर्व खिलाड़ी ने इस साल के शुरू में मार्टिन स्किमिट की जगह आगसबर्ग का कोच पद संभाला था। उनका अनुबंध 2022 तक है।

प्रमुख खबरें

PM Modi और स्विस राष्ट्रपति की बैठक, भारत-Switzerland के बीच पांच अहम समझौते हुए

Salt Lake Stadium में 6 अक्टूबर को Uruguay से भिड़ेगा India, शाम 7:30 बजे शुरू होगा मैच

Seat Sharing पर Congress सीधे SP चीफ Akhilesh Yadav से करे बात, Dharmendra Yadav ने दी नसीहत

चीन-पाकिस्तान रक्षा गठजोड़ और भारत की रणनीतिक विवशता