चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में कोयले का आयात 20.13 करोड़ टन पर लगभग स्थिर

By Prabhasakshi News Desk | Feb 23, 2025

नयी दिल्ली । चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह (अप्रैल-दिसंबर) में भारत का कोयला आयात 20.13 करोड़ टन पर लगभग स्थिर रहा है। ई-नीलामी क्षेत्र में अग्रणी नाम ‘एमजंक्शन’ सर्विसेज द्वारा जुटाए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। एक साल पहले की समान अवधि में देश का कोयला आयात 20.15 करोड़ टन रहा था। दिसंबर में कोयले का आयात पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने के 2.33 करोड़ टन से घटकर 1.92 करोड़ टन रह गया है। अप्रैल-दिसंबर, 2024 के दौरान, गैर-कोकिंग कोयले का आयात 12.88 करोड़ टन रहा।

कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने हाल ही में कहा था कि सरकार का ध्यान कोयले के आयात को कम करने और घरेलू उत्पादन को बढ़ाने पर है। कोयला क्षेत्र देश की ऊर्जा सुरक्षा की बुनियाद बना हुआ है, जो देश के औद्योगिक और आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वैश्विक स्तर पर पांचवें सबसे बड़े भूगर्भीय कोयला भंडार और दूसरे सबसे बड़े उपभोक्ता के रूप में कोयला एक अपरिहार्य ऊर्जा स्रोत बना हुआ है। राष्ट्रीय ऊर्जा मिश्रण में कोयले का योगदान 55 प्रतिशत का है।

प्रमुख खबरें

Ketan Agrawal Murder: Fadnavis बोले कल्पना से परे, युवा अपराध पर समाज करे आत्ममंथन

नकली संविधान बचाने वाले Rahul गायब! BJP का तंज, कहा- अब Congress को कौन बचाएगा?

Mehbooba Mufti का बड़ा आरोप, पैसे लेकर नौकरी बाँट रही Omar Abdullah Government, पिछले दरवाजे से दी गईं 25 हजार नौकरियां

हम आपकी आधी उम्र तक भी नहीं पहुँच पाए: Pawan Khera ने Dharmendra Pradhan को NEET मृतकों के नाम गिनाए