बिजली क्षेत्र के कोयले की आपूर्ति अप्रैल में 4.07 करोड़ टन पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2019

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. (सीआईएल) द्वारा बिजली क्षेत्र को कोयले की आपूर्ति अप्रैल में मामूली एक प्रतिशत बढ़कर 4.07 करोड़ टन पर पहुंच गई। एक साल पहले इसी महीने में यह 4.03 करोड़ टन थी। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। 

हालांकि, सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लि. (एससीसीएल) की कोयला आपूर्ति पिछले महीने दो प्रतिशत घटकर 47 लाख टन रह गई, जो अप्रैल, 2018 में 48 लाख टन थी। सिंगरेनी कोलियरीज में तेलंगाना सरकार की 51 प्रतिशत और भारत सरकार की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 

इसे भी पढ़ें: वित्त वर्ष 19 में 48.80 करोड़ टन पर कोल इंडिया की बिजली आपूर्ति 7% बढ़ी

कोल इंडिया लि. ने 2018-19 में बिजली क्षेत्र को 48.8 करोड़ टन की आपूर्ति की थी, जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2017-18 के 45.42 करोड़ टन की तुलना में 7.4 प्रतिशत अधिक है। इससे पहले केंद्रीय कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि कोई भी बिजली घर कोयले की कमी से नहीं जूझ रहा है और न ही ईंधन आपूर्ति की कमी से उत्पादन में नुकसान की कोई रिपोर्ट है। 

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में जहाजों से वसूला जाएगा Transit Fees? Iran-Oman की Strategic बातचीत का सच आया सामने

Riyadh Sofa Factory Fire: सऊदी अरब में भीषण अग्निकांड, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

शेख हसीना के Extradition पर अड़ा Bangladesh: PM Tarique Rahman ने Dinesh Trivedi से की बड़ी मांग

ISI-backed BKI Terror Module का पर्दाफाश, Jalandhar में हैंड ग्रेनेड के साथ मुख्य आतंकी गिरफ्तार