कोका कोला इंडिया अगले दो-तीन वर्षों में बोतलों, कैनों का शत-प्रतिशत पुनर्चक्रण करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2022

नयी दिल्ली| शीतल पेय कंपनी कोका-कोला इंडिया भारत में अपने 100 प्रतिशत बोतलों और कैनों का पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) करेगी। कंपनी ने अपनी ‘कचरे के बिना दुनिया’ पहल के तहत अगले दो से तीन वर्षों में पुनर्चक्रण की लक्ष्य हासिल करने की उम्मीद जताई है।

कोका-कोला इंडिया की सार्वजनिक मामला एवं संचार उपाध्यक्ष देवयानी राज्य लक्ष्मी राणा ने पीटीआई-के साथ बातचीत में कहा कि कंपनी का ध्यान बहुस्तरीय पैकेजिंग (एमएलपी) की बजाय बोतलों और कैनों को एकत्र कर उनका रिसाइकल करने पर है।

उन्होंने कहा कि एमएलपी प्लास्टिक का एक प्रकार होता है जिसे चिप्स, बिस्कुट, चॉकलेट और अन्य पदार्थों की ‘पैकेजिंग’ में इस्तेमाल किया जाता है। इसे रिसाइकल करना बहुत मुश्किल होता है।

प्रमुख खबरें

सड़क पर प्रदर्शन से Election Commission नहीं हटेगा, Congress पर बरसे R Ashoka

Annapurna Devi ने बेटों में महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता के संस्कार विकसित करने पर दिया जोर

T20I में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने Shreyas Iyer, Abhishek Nayar से मिली थी मदद

Voter List विवाद पर पूर्व जज SN Dhingra का बयान, ECI की SIR प्रक्रिया को बताया जरूरी