दिल्ली में ‘चलो संसद’ मार्च का असर: राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय समेत 5 प्रमुख मेट्रो स्टेशन बंद, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

By रेनू तिवारी | Jul 20, 2026

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सोमवार को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए राजधानी के पांच सबसे महत्वपूर्ण मेट्रो स्टेशनों को आपातकालीन रूप से बंद कर दिया है। यह कदम कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा संसद के मानसून सत्र के पहले दिन निकाले जा रहे विरोध मार्च के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक आधिकारिक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर निम्नलिखित पांचों मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक यात्रियों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है:

राजीव चौक (Rajiv Chowk)

केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat)

पटेल चौक (Patel Chowk)

जनपथ (Janpath)

सेवा तीर्थ (Sewa Tirth)

इन स्टेशनों पर न तो यात्रियों को प्रवेश की अनुमति होगी और न ही ट्रेनें यहाँ रुकेंगी। राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय जैसे बड़े इंटरचेंज स्टेशनों के बंद होने से दिल्ली-एनसीआर के लाखों दैनिक यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session | संसद के पहले ही दिन विपक्ष का प्रचंड प्रहार! राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कांग्रेस का कार्यस्थगन नोटिस, परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

शिक्षा क्षेत्र में सुधार की मांग को लेकर भारी बवाल

उल्लेखनीय है कि कॉजपा ने देश के शिक्षा क्षेत्र में बड़े सुधारों और अनियमितताओं के विरोध में संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को 'संसद मार्च' का आह्वान किया है। इस मार्च के जरिए प्रदर्शनकारी संसद भवन की ओर कूच करने का प्रयास कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी के ‘चलो संसद’ मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अत्यधिक सतर्क, छावनी में तब्दील हुई राजधानी, चप्पे-चप्पे पर भारी सुरक्षा, धारा 163 लागू

बिना अनुमति के मार्च, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

सुरक्षा अधिकारियों और दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि इस विरोध प्रदर्शन या मार्च के लिए आयोजकों द्वारा कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई है। उच्च सुरक्षा वाले वीआईपी क्षेत्र में किसी भी अनधिकृत प्रवेश या अराजकता को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इन मेट्रो स्टेशनों के बंद होने के साथ-साथ संसद के आसपास के इलाकों में सड़कों पर भी भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग तैनात की गई है।

प्रमुख खबरें

Kashmir को केवल शूटिंग स्थल नहीं, रचनात्मक केंद्र बनाएं: Omar Abdullah

DUSU Election में अध्यक्ष पद के लिए 25 नामांकन पत्र अस्थायी रूप से मंजूर

Delhi में मणिपुरी संगीतकार की मौत का कारण AIIMS Postmortem Report में हुआ स्पष्ट

Vinesh Phogat को Delhi High Court से झटका, चयन ट्रायल में शामिल होने की अर्जी खारिज